মালদা

पुराना मालदा : बाढ़ के लिए फ्री मेडिकल कैम्प

बाढ़ से पीड़ित लोगों ने अपने-अपने घर-बार को छोर कर शिविरों का अपना आश्रय बनाया है।  बहुत से लोग गोर कॉलेज तथा मंगलबारी रेल गेट के पास शिविर बना कर रह रहे हैं। शनिवार के दिन बाढ़ पीड़ित लोगो के लिए दो चिकित्सा शिविर लगाया  गया है।यह शिविर होम्योपौथिक संगठन द्वारा आयोजित किया गया है।  इस शिविर में कोलकाता के जूनियर डॉक्टर के टीम हैं। जिन्होंने इस दिन बाढ़ से पीड़ित लोगों का इलाज किया एवं उन्हें दवाइयाँ भी प्रदान की।